तूफान से जुड़े संकेतों को खोज से अब तटीय इलाकों में बच सकेंगी जानें

वैज्ञानिक तूफ़ान के बारे में अभी तक यह तो समझ लेते थे कि तूफान आ रहा है, लेकिन उन्हें यह सटीक जानकारी नहीं मिल पाती थी कि अगले कुछ घंटों में वह साधारण से अचानक सुपर-चक्रवात बनेगा या नहीं।


वैज्ञानिक अब आने वाले तूफान से जुड़ी सटीक भविष्यवाणी एक दिन पहले कर सकेंगे। अनुमान है कि यह खोज तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाने में कामयाब रहेगी।वैज्ञानिकों ने तूफ़ान से जुड़े चार शुरुआती संकेतों की पहचान की है जिन्हें एक दिन पहले समझा जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, हरीकेन हंटर्स के डेटा विश्लेषण से पता चला है कि किसी चक्रवात के मजबूत होने से करीब 24 घंटे पहले उसके वर्टिकल एलाइनमेंट में चार मुख्य शुरुआती संकेत दिखाई देते हैं। हरिकेन हंटर्स अमरीकी वायुसेना और एनओएए के विशेष पायलट तथा वैज्ञानिकों की एक जांबाज टीम है, जो खतरनाक चक्रवातों और तूफानों के बिल्कुल अंदर हवाई जहाज उड़ाकर लाइव डेटा हासिल करते हैं।

यह खोज यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी और एनओएए (नेशनल ओशनिक ऐंड एडमॉस्फरिक एडमिनस्ट्रेशन) के वैज्ञानिकों द्वारा की गई है। रिसर्च ‘जर्नल ऑफ जियोफिजिकल रिसर्च: एटमॉस्फियर’ में प्रकाशित हुई है।

इस पड़ताल में हरीकेन हंटर्स ने 1997-2024 के मध्य 28 वर्षों में जुटाए गए 1,500 से अधिक रडार डेटा का विश्लेषण करने के बाद यह नतीजा निकाला है। शोधकर्ताओं का मानना है कि एक मजबूत निचला परिसंचरण, विंड शियर के सापेक्ष अनुकूल झुकाव, तेज ऊर्ध्वगामी हवाएं, और अनुकूल पर्यावरणीय परिस्थितियां हैं।

इस शोध को जिन कारणों से विशेष माना जा रहा है उनकी बात करें तो यह खोज बताती है कि पहले यह तो जानकारी मिल जाती थी कि आने वाला तूफान कहां जाएगा और कब टकराएगा। उनके मुताबिक़ अब यह भी पता चल सकेगा कि तूफान अचानक कितना भयानक रूप ले लेगा।

अभी तक वैज्ञानिक सैटेलाइट तस्वीरों और बाहरी हवाओं के रुख के आधार पर अनुमान लगाकर जानकारी जुटाते थे जबकि अब तूफान के अंदर जाकर हवाई जहाजों द्वारा लिए गए थ्रीडी रडार डेटा का विश्लेषण पहले से सटीक जानकारी मुहैया कराएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, वैज्ञानिकों ने तूफ़ान के हवाले से चार प्रमुख शुरुआती संकेतों को पहचानने की बात की है। इन लोगों का मानना है कि ये संकेत किसी झुके हुए तूफान के सीधे होने और उसके 24 घंटे पहले ही बेहद शकि्तशाली होने का संकेत कर देते हैं।

तूफानों के चार प्रमुख शुरुआती संकेत इस तरह हैं-
1- छोटा और तेज़ निचला हिस्सा: समुद्र की सतह के करीब तूफान का निचला हिस्सा बिखरा हुआ न होकर छोटा और तेजी से घूमने वाला होता है।
2- हवा की बाईं ओर झुकाव: जब तूफान सीधे खड़े होकर मजबूत होते हैं, तब उनका झुकाव हवा के बाईं ओर होता है।
3- तेज़ हवाएं और बादल: निचले केंद्र के आसपास बहुत तेजी से उठने वाली हवाएं और भारी बारिश वाले बादल फैल जाते हैं।
4- ऊर्जावान माहौल: गर्म समुद्री पानी, पर्याप्त नमी और कमजोर मध्य-स्तरीय हवाएं तूफान को अत्यधिक ऊर्जा प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *