कंपनी के मुताबिक़, यह प्लान उपभोक्ता को 24 दिनों की वैधता के के साथ डेली बेसिस पर 1GB डेटा देता है। यानी वैधता जारी रहने तक उपभोक्ता को 24GB डेटा का लाभ मिल पाता है। इसमें अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस की भी सुविधा शामिल है। ऑफर केवल 12 अक्टूबर 2026 तक ही मान्य है।
बताते चलें कि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का 1 रुपये वाला यह खास प्रीपेड प्लान (फर्स्ट रिचार्ज कूपन – FRC) नए ग्राहकों के लिए समय-समय पर अपडेटेड और विस्तारित अवधियों के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। इस प्लान की शुरुआत मूल रूप से अगस्त 2025 को की गई थी और इसे ‘फ्रीडम प्लान’ के रूप में जारी किया गया था। इसे सितंबर 2026 में भी नए सिरे से फिर से एक्टिव किया गया है। बीएसएनएल ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी साझा की है।
भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) ने ग्राहकों के लिए इस विशेष प्लान को शुरू किए जाने का मक़सद यह है कि कंपनी टेलीकॉम ऑपरेटर में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को जोड़ा जा सके। कंपनी का यह ऑफर केवल 12 अक्टूबर 2026 तक ही मान्य है।
बीएसएनएल का यह खास प्लान एक FRC प्लान है। इसे फर्स्ट रिचार्ज कूपन भी कहते हैं यह उन कस्टमर्स को दिया जाता है, जो किसी अन्य नेटवर्क से बीएसएनएल में स्विच करते हैं। इस तरह यह आपके बीएसएनएल कनेक्शन का पहला रीचार्ज होता है।
बताते चलें कि बीएसएनएल का यह प्लान केवल एक बार के लिए मान्य है। दोबारा रिचार्ज करवाने पर उपभोक्ता को रेगुलर प्लान ही लेना होगा। दोबारा इसका बेनिफिट पाने के लिए यूजर को फिर से नया सिम कार्ड लेना होगा। सिम को एक्टिवेट रखने के लिए 24 दिनों के बाद यूजर को रेगुलर रीचार्ज प्लान खरीदना होगा।