महात्मा गांधी पर बनने वाली फिल्म में खास किरदार निभाएंगी वहीदा रहमान

बापू के जीवन के प्रमुख 21 दिनों की थीम पर फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा और सुधीर मिश्रा एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। महात्मा गांधी पर आधारित इस फिल्म में एक बेहद ख़ास नाम जुड़ गया है। दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान के इस फिल्म में शामिल होने की ख़बरें सामने आ रही हैं। फिल्म महात्मा गांधी के जीवन में लिए गए अहम फैसलों को सामने रखेगी।

इस फिल्म में बापू के जीवन के प्रमुख 21 दिन दिखाए जाएंगे। फिल्म में मनोज बाजपेयी, जहां महात्मा गांधी का किरदार निभा रहे हैं। 88 साल की वहीदा इस फिल्म में बापू की मां पुतली बाई के किरदार में दिखाई देंगीं। इसके अलावा सौरभ शुक्ला भी फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

दिनों इसका प्री-प्रोडक्शन वर्क जारी है। फिल्म के निर्देशक सुधीर मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए वहीदा रहमान को कास्ट करने की बात साझा की और इस पर ख़ुशी भी जताई है। इस फिल्म मेंवहीदा रहमान के होने को उन्होंने बहुत बड़े सम्मान की बात कहा है।

सुधीर मिश्रा आगे कहते हैं कि ‘प्यासा’, ‘साहिब बीबी और गुलाम’, ‘कागज के फूल’ और ‘गाइड’ जैसी फिल्म्स से उनका बहुत गहरा और निजी जुड़ाव है। वह बताते हैं कि इन फिल्मों को देखते हुए ही वह बड़े हुए हैं। वह मानते हैं कि वहीदा रहमान की इन फिल्मों ने उनके दिल और सोच पर ऐसी जगह बनाई है जिसे मैं लफ्जों में पूरी तरह बता नहीं किया जा सकता।

निर्देशक सुधीर मिश्रा कहते हैं कि उन्हें यकीन नहीं होता कि इन ऐतिहासिक फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं वहीदा जी अब उनके डायरेक्ट किए जा रहे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रही हैं। वह इसे बेहद खास और किसी सपने जैसा बताते हैं।

बताते चलें कि महात्मा गांधी पर बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा और अनुभव सिन्हा मिलकर कर रहे हैं। इस अनटाइटल्ड फिल्म को अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हिरावत के ए बनारस मीडियावर्क्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। इस फिल्म को एनएच स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *