27 साल की क़ैद से आज आज़ाद हुए थे नेल्सन मंडेला

इतिहास के झरोखे से आज का दिन

भारत और विश्व के इतिहास में 11 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1613 – मुगल बादशाह जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की अनुमति दी।
1720 – स्वीडन तथा प्रशिया के बीच शांति समझौता।
1793 – प्रशिया की सेना ने नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।
1814 – यूरोपीय देश नॉर्वे ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1889 – जापान में मेजी संविधान को अंगीकार किया गया।
1919 – फ्रेडरिक एबर्ट जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।
1953 – सोवियत संघ ने इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े।
1964 – ताइवान ने फ्रांस के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े।
1968 – जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मुगलसराय में हत्या कर दी गयी।
1979 – ईरान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया, सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खमनेई का सत्ता पर कब्जा।
1987 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1990 – नेल्सन मंडेला को 27 साल बाद जेल से रिहा किया गया।
2011 – मिस्र में क्रांति के दौरान राष्ट्रपति होस्नी मुबारक ने इस्तीफा दिया।
2013 – रूस के कोमी क्षेत्र में विस्फोट में 18 खदान कर्मी मारे गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *