हेमा मालिनी ने पूछा – किसानों के लिए काम करने वाले प्रधानमंत्री किसान विरोधी कैसे

किसान बिल को लेकर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने सरकार के समर्थन में बयान दिया है।

 

हेमा ने हाल ही पेश बजट को ‘आत्मनिर्भर भारत का बजट’ करार देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के लिए इतना अधिक काम कर रहे हैं तो वह ‘किसान विरोधी’ कैसे हो सकते हैं।

लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए हेमा मालिनी ने कहा- ‘‘ यह आत्मनिर्भर भारत का बजट है। यह देश को बदलने वाला बजट है।’’ किसान बिल को लेकर किसान दिल्ली की सीमा पर करीब 75 दिनों से प्रदर्शन कर रहे है। इस विषय पर लगातार बहस भी जारी है।

हेमा मालिनी ने कहा कि इतिहास में पहली बार स्वाथ्य क्षेत्र में बजट में 137 फीसदी की बढ़ोतरी की गई। बीजेपी सांसद ने कहा कि पिछले साढ़े छह वर्षों में गरीबों के लिए कई योजनाएं लाई गई हैं ताकि सभी समुदाय के लोग सम्मान के साथ जी सके।

उन्होंने कहा कि किसानों के जीवन परिवर्तन लाने के लिए बहुत सारे प्रावधान किये गए हैं इसके अलावा किसानों के फायदे के लिए अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया- ‘‘जो प्रधानमंत्री किसानों के लिए लगातार काम करते आ रहे हैं तो फिर वह किसान विरोधी कैसे हो गए?’’

मथुरा से लोकसभा सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में कहा है कि इन कानूनों को लागू होने दीजिए और कुछ कमी होगी तो इसे सुधारा जाएगा। लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *