फिल्मों से दूर हैं नीसा देवगन मगर फैन से नहीं

नीसा की गिनती पॉपुलर स्टार किड्स में होती है। काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन की सोशल मीडिया पर बढ़िया फैन फॉलोइंग हैं। इस समय नीसा ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल काजोल ने इस बारे में खुलासा किया है।

फिल्मों से दूर हैं नीसा देवगन मगर फैन से नहीं

मीडिया रिपोर्ट की माने तो काजोल के मुताबिक़ नीसा ब्यूटी और हेल्थ को लेकर खुद काफी सजग हैं। काजोल ने ये भी बताया कि नीसा अपने पिता अजय देवगन की तरह फिटनेस फ्रीक भी हैं।
उनके बारे में काजोल बताती हैं कि वह जिम नहीं बल्कि योग पर फोकस करती हैं। नीसा डाइट को लेकर भी काफी सजग हैं।

नीसा के फैंस को उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में नीसा ने अपना 19वां जन्मदिन मनाया था। एक इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने कहा था कि वह अपने बच्चों को कभी नहीं कहेंगे कि उनके ये करना चाहिए या नहीं। उन्हें जो करना हो वो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *