नीरज चोपड़ा को ‘ट्रैक एंड फील्ड न्यूज’ पत्रिका ने माना सर्वश्रेष्ठ एथलीट

नीरज चोपड़ा को साल 2024 का दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट करार दिया गया है। नीरज को यह श्रेष्ठता अमरीकी पत्रिका ‘ट्रैक एंड फील्ड न्यूज’ ने दी है।

नीरज चोपड़ा को ‘ट्रैक एंड फील्ड न्यूज’ पत्रिका ने माना सर्वश्रेष्ठ एथलीट

हालाँकि पेरिस ओलंपिक के नीरज ने प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था मगर उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर विश्व स्तर पर प्रसिद्ध अमरीकी मैगज़ीन ‘ट्रैक एंड फील्ड न्यूज’ ने नीरज को 2024 में भाला फेंक में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट बताया है।

नीरज ने ग्रेनेडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स को पछाड़ दिया है। अरशद नदीम इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं क्योंकि उन्होंने ओलंपिक के अलावा केवल एक अन्य प्रतियोगिता पेरिस डायमंड लीग में हिस्सा लिया था और वह चौथे स्थान पर रहे थे।

कलिफ़ोर्निया से निकलने वाली विश्व प्रसिद्ध अमरीकी पत्रिका ‘ट्रैक एंड फील्ड न्यूज’ ने एथलीट नीरज चोपड़ा को साल 2024 में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी नामित किया है।

नीरज के खेल पर पत्रिका में लिखा है- ‘वर्तमान में रैंकिंग में शीर्ष पर कब्ज़ा पाने वाले नीरज चोपड़ा और 2022 के विजेता एंडरसन पीटर्स के बीच पहला स्थान पाने के लिए स्थिति स्पष्ट नहीं थी। चोपड़ा ने कोई डायमंड लीग नहीं जीता था मगर पेरिस ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करने के कारण वह पीटर्स से 3-2 से आगे रहे।’

बताते चलें कि पीटर्स, पेरिस ओलंपिक में नदीम और चोपड़ा के बाद तीसरे स्थान पर थे। इसके अलावा उन्होंने 2024 में लॉज़ेन, ज्यूरिख और ब्रुसेल्स में तीन डायमंड लीग प्रतियोगिताएं जीती थी।

बताते चलें कि 27 वर्षीय नीरज बीते वर्ष ओलंपिक खेलों में पाकिस्तान के अरशद नदीम के बाद दूसरे स्थान पर रहे। अरशद ने इन खेलों में गोल्ड मैडल हासिल किया जबकि नीरज को रजत पदक मिला था।

नदीम ने पेरिस ओलंपिक में 92.97 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था, जबकि नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया था।

नीरज ने भाला फेंक के बेहतरीन एथलीट महानयान जेलेज्नी को अपना नया कोच बनाया। जेलेज्नी काफी समय से नीरज के आदर्श रहे हैं। इसके अलावा वह तीन बार के ओलंपिक और विश्व चैंपियन भी हैं।

कलिफ़ोर्निया से निकलने वाली पत्रिका ‘ट्रैक एंड फील्ड न्यूज’ का प्रकाशन 1948 से हो रहा है। खेल पत्रिका के रूप में इसे बेहद महत्वपूर्ण स्थान मिला है। इस पत्रिका में हर साल विश्व और अमरीकी रैंकिंग दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *