इसलिए दुनियाभर के दर्शकों में लोकप्रिय है जापानी एनिमे

एनीमे के संसार में जापान की वेबसिरीज़ जुजुत्सु कैसेन एनीमे दुनियाभर के दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब नज़र आ रही है। इस एनीमें ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी अपने नाम किया है।

इसलिए दुनियाभर के दर्शकों में लोकप्रिय है जापानी एनिमे

वर्तमान में इसे पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला एनीमे बताया जा रहा है। दर्शक इसकी पसंद का श्रेय एक सुन्दर कहानी के अलावा सुन्दर एनिमेशन को भी दे रहे हैं।

जुजुत्सु कैसेन (Jujutsu Kaisen) एनीमे इस समय वर्तमान जेनरेशन की सबसे लोकप्रिय वेबसिरीज़ है। इस एनिमे का चरित्र एक हाईस्कूल में पढ़ने वाला ऐसा लड़का है जिसके संघर्ष को पूरी दुनिया के दर्शक न सिर्फ खुद से जोड़ने में सफल हैं बल्कि एनिमे की बेहद रोचकता प्रस्तुति का सम्मोहन उन्हें इससे बांधे रखता है।

जुजुत्सु कैसेन एक जापानी मेगा श्रृंखला है जिसे गेगे अकुतामी ने लिखा और चित्रित किया है। इसे मार्च 2018 से सितंबर 2024 तक शुएशा की शोनेन मेगा पत्रिका वीकली शोनेन जंप में धारावाहिक रूप से प्रकाशित किया गया था, जिसके अध्याय 30 संस्करणों में संकलित किए गए थे।

जुजुत्सु कैसेन नामक इस जापानी एनीमे में जीवन के तमाम रंगों को बड़े लुभावने तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिसमे इमोशन के साथ जीवन की कठिनाइयों, शर्म, झिझक और पछतावे जैसे अनुभव दर्शकों को इसके संमीप लाने में सफल हैं।

नेटफ्लिक्स और प्राइम दोनों मुहैया इस सीरीज के दो सीजन हैं। वेब सिरीज़ के पहले सीज़न में 24 जबकि दूसरे में 23 एपिसोड हैं। इनमे पहला सीजन अक्तूबर 2020 को रिलीज हुआ था। इसकी अपार सफलता के बाद दूसरा सीजन 2023 में आया।

सुंगहू पार्क के निर्देशन में बने इस एनिमे में कई अन्य किरदार भी अपना लोहा मनवाते नज़र आते हैं। ने काम किया है। इनमे उन्या एनोकी, युची नाकामुरा प्रमुख कलाकार हैं जबकि मुख्य किरदार जुजुत्सु कैसेन का रोल युजी इटाडोरी ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *