नासा के एक्सपर्ट ने लचीला स्पेस सूट तैयार कर लिया है

ह्यूस्टन, टेक्सास: एक निजी कंपनी के साथ साझेदारी में नासा के एक्सपर्ट भविष्य के अंतरिक्ष यात्रियों और चंद्रमा की लैंडिंग के लिए एक हल्का और लचीला स्पेस पहनावा तैयार करने में कामयाब हो गए हैं। ये स्पेस सूट इसके अलावा भी खूबियों से लैस है।

नासा के एक्सपर्ट ने लचीला स्पेस सूट तैयार कर लिया है

नासा ने इस सूट को Axiom Space के सहयोग से विकसित किया है और कंपनी के मुताबिक चांद पर चलने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ट्रेनिंग सूट भी इस गर्मी में पेश किया जाएगा। ये सूट विकिरण को अवशोषित करते हैं और गर्मी को पर्यावरण में वापस लौटाने की खूबी रखते हैं।


इस अंतरिक्ष सूट के लिए नासा ने एक्सिओम स्पेस को 228 मिलियन डॉलर का भुगतान किया है।


50 साल पहले जब मनुष्य ने पहली बार चंद्रमा पर कदम रखा था, उस समय के अंतरिक्ष सूट बहुत भारी और सख्त होते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि चांद को सूरज की सीधी किरणों और गर्मी या सर्दी से बचाने के लिए इन्हे एक खास सामग्री से तैयार किया जाता था। इसमें भारी मात्रा में मेटल होता था। सूट के कड़े होने के कारण अंतरिक्ष यात्री को हाथ-पैर मोड़ने में भी दिक्कत होती थी।

हालाँकि अब आर्टेमिस मून मिशन के लिए आधुनिक और आरामदायक सूट तैयार किए गए हैं। यह सूट नासा द्वारा एक्सिओम स्पेस को कुल 228 मिलियन डॉलर का भुगतान करने पर मिला है। इसे चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा 2025 में पहने जाने का समाचार है। ये सूट विकिरण को अवशोषित करते हैं और गर्मी को पर्यावरण में वापस लौटाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *