सच्ची घटना पर आधारित फिल्म “नाम शबाना”

मुंबई : फिल्म निर्देशक नीरज पांडेय सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानी लिखने के लिए जाने जाते हैं। नीरज पांडेय ने अब तक फिल्म अ वेडनसडे, स्पेशल 26 और हाल में आई शानदार फिल्म एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी जैसी फिल्में बनाई हैं, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित थीं। Naam shabana

Naam shabana

इसी कड़ी में नीरज की अगली फिल्म है नाम शबाना, जिसके निर्माण में वह जुटे हैं।

नीरज को बड़े स्तर के खुफिया पुलिस केस फाइलों पर फिल्में बनाने वाले के रूप में भी जाना जाता है।

नीरज की यूनिट के एक करीबी सूत्र ने बताया कि नाम शबाना, शबाना नाम की एक अंडरकवर महिला एजेंट की जिंदगी पर आधारित फिल्म है।

फिल्म में शबाना की भूमिका में अभिनेत्री तापसी पन्नू हैं। नाम शबाना फिल्म बेबी के तापसी पन्नू के किरदार की स्पिन ऑफ है। यह प्रयोग भारत में पहली बार हो रहा है। फिल्म नाम शबाना 31 मार्च को रिलीज होने वाली है।

www.naqeebnews.com

# Naam shabana

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *