एमएस धोनी ने आईपीएल इतिहास में रचा विकेट लेने का इतिहास

आईपीएल 2025 सीज़न के तीसवें मैच में एमएस धोनी ने आईपीएल इतिहास में विकेट लेने के आंकड़े पर इतिहास रचते हुए एक ख़ास रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

एमएस धोनी ने आईपीएल इतिहास में रचा विकेट लेने का इतिहास

इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने सामने थीं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहली पारी में आयुष बदोनी को स्टंप आउट करने के साथ यह कारनामा अंजाम दिया।

आईपीएल के इस मैच में विकेट के पीछे 200 शिकार का आंकड़ा हासिल करने वाले धोनी पहले खिलाड़ी बन गए। आयुष बदोनी को रवींद्र जडेजा की गेंद पर स्टंप करते हुए धोनी ने अपना 200वां विकेट लिया। पारी खेलते हुए बदोनी ने 17 गेंदों में 22 रन बनाए थे।

बताते चलें कि अपने आईपीएल करियर में एमएस धोनी ने विकेट के पीछे 154 कैच और 46 स्टंपिंग आउट किए हैं। एमएस धोनी इन खेलों में 200 का आंकड़ा हासिल करने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी के बाद दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक हैं, जिन्होंने 182 विकेट हासिल किए हैं। इस क्रम में तीसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं जिनके लिए गए विकटों की संख्या 126 है।

कल खेले गए इस मैच में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने पूरे 20 ओवर खेले और 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए।

कप्तान ऋषभ पंत ने 49 गेंदों पर 63 रन बनाए। यह इस सीजन का उनका पहला अर्धशतक था। मिशेल मार्श ने 25 गेंदों पर 30 रन बनाए। इसके बाद बदोनी ने एक कैमियो (17 गेंदों पर 22 रन) किया। जिसकी बदौलत लखनऊ 166 रन बनाने में सफलता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *