भोपाल रोजगार मेले में 1400 से अधिक युवाओं का रोजगार के लिए चयन

भोपाल 07 जनवरी : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित रोजगार मेले में 1423 से अधिक युवाओं का रोजगार के लिए चयनित किया गया है। ये चयन 35 कंपनियों द्वारा किया गया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गोविंदपुरा में युवा और डिग्री धारी विद्यार्थियों के लिए 5 और 6 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया था। इस आयोजन में 35 से अधिक कंपनियों शामिल हुई। दो दिवसीय इस मेले में 3800 से अधिक रोजगार के इच्छुक युवा पहुंचे। कंपनियों के अधिकारियों और एच आर विभाग ने युवाओं का साक्षात्कार लिया और डिग्री का सत्यापन करने के बाद रोजगार के लिए प्राथमिक रूप से चयन किया।

इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि इस प्रकार के मेले हर माह आयोजित किए जाएं। युवाओं को कंपनी की आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाए तो अधिक युवाओं को प्रथम प्रयास में ही रोजगार मिल सकेगा। रोजगार अधिकारी के एस मालवीय ने बताया कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में दो महीने से रोजगार मेले के लिए तैयारी की जा रही थी। कंपनियों की आवश्यकता के हिसाब से प्रतिभागी युवाओं को जानकारी उपलब्ध कराई गई और कंपनी के बारे में भी बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *