केरल पहुंचा मानसून, 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

स्काई मेट ने इस साल 93% और मौसम विभाग ने 96% बारिश की संभावना जाहिर की
राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में पांच दिन लू के आसार


नई दिल्ली. मानसून ने आठ दिन की देरी के बाद शनिवार को केरल में दस्तक दे दी। आमतौर पर यह 1 जून को केरल से टकराता है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दक्षिण में लक्षद्वीप के ऊपर चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर में लो प्रेशर क्षेत्र भी बन रहा है। मानसून अगले 24 घंटे में पूर्वोत्तर के त्रिपुरा में दस्तक दे सकता है। स्काईमेट ने इस साल 93% और मौसम विभाग ने 96% बारिश की संभावना जाहिर की है।

 

मौसम विभाग ने 9 जून के लिए केरल के आठ जिलों तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलपुझा, कोट्टयम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, मल्लाप्पुरम और कोझिकोड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 10 जून को त्रिशूर में रेड अलर्ट रहेगा। एर्नाकुलम, मलाप्पुरम और कोझिकोड जिले में 11 जून को रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *