मोहन चरण माझी बने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री

मोहन माझी को ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने यह घोषणा की। कल मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

मोहन चरण माझी बने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री

भाजपा की बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए यह फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री पद के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने माझी के नाम की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में मुख्यमंत्री का नाम तय हुआ। दो डिप्टी सीएम बनाए जाने पर भी बैठक में सहमति बनी।

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बाद अब ओडिशा में दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला लागू किया गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया।

बताते चलें कि नियुक्ति पाने वाले मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी आदिवासी समुदाय से हैं। अनुमान है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे।

गौरतलब है कि ओडिशा में 24 साल से सत्ता नवीन पटनायक के पास थी पर इस बार भाजपा ने अपना वर्चस्व दिखाया है। भाजपा को 147 में से 78 जबकि बीजेडी को 51 सीटें मिली हैं। इससे पहले ओडिशा में नवीन पटनायक बीते 24 वर्षों से मुख्यमंत्री पद पर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *