मोजाम्बिक जाने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानंत्री बने

नई दिल्ली। अफ्रीकी दौरे पर गये प्रधानमंत्री मोदी मोज़ाम्बिक जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गये हैं। मोदी से पहले किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री ने मोज़ाम्बिक का दौरा नहीं किया था। मोदी ने अफ्रीकी देशों का अपना दौरा मोज़ाम्बिक से ही शुरू किया है।

modi in mozam

मोजाम्बिक के बाद नरेन्द्र मोदी साउथ अफ्रीका, तंजानिया और केन्या जायेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे को अफ्रीकन महाद्वीप की ओर एक कीमती कूटनीतिज्ञ यात्रा माना जा रहा है। इस यात्रा से भारत को आर्थिक रूप से और व्यापार बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।

गौरतलब है कि भारत लेन देन के नजरिए से साउथ अफ्रीका का छठां सबसे बड़ा सहयोगी देश है। 2015-2016 में दोनों देशों के बीच लेनदेन करीब 5. 3 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

यूएन सिक्योरिटी काउंसिल का हिस्सा बनने की दौड़ में भारत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका भी है। भारत और अफ्रीका दोनों की जनसंख्या मिलकर दुनिया में तीसरे स्थान पर है। इसके बावजूद भारत और अफ्रीका दोनों ही यूएन की सुरक्षा काउंसिल के स्थायी सदस्य नहीं है। इस काउंसिल में अभी चीन, रूस, यूनाइटेड स्टेट, यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *