कड़ी सुरक्षा के बीच जी-20 समिट में हिस्सा लेने चीन पहुंचे पीएम मोदी

बीजिंग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वियतनाम से बीजिंग पहुंच चुके हैं। वहां पर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दुनियाभर के नेताओं से अहम मुलाकात होगी। इस दौरान पीएम की वहां  अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी मुलाकात हो सकती है।

modi-china

जी 20 सम्मेलन से ठीक पहले चीन का हांग्झू प्रांत पूरी तरह से सुनसान नजर आ रहा है। दुनियाभर के 20 आर्थिक तौर पर शक्तशाली देशों के नेताओं के जमावड़े के बीच सरकार ने स्थानीय लोगों को सुरक्षा कारणों से इलाके खाली करने के निर्देश दिए थे। करीब 9 मीलियन की बड़ी आबादी वाले शहर हांग्झू में अमूमन चहल-पहल देखी जाती थी। लेकिन, जी 20 सम्मलेन से पूर्व संध्या पर वैन्यू की तरफ से जाती सड़कें वीरान नजर आ रही है और मॉल्स खाली पड़े हैं। कुछ गाड़ियां नजर आ रही है हालांकि यहां की दुकानें बंद कर दी गई हैं।

जहां पर अमूमन चौबीसो घंटे मजदूर काम में लगे रहते हैं वहां पर कंस्ट्रक्शन साइट पर भी काम को रोक दिया गया है। रविवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय सम्मेलन से ठीक पहले प्रदूषण रोकने के लिए आसपास के जिलों की करीब 200 स्टील मील्स में काम बंद करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *