लालू यादव ने अपने अंदाज में कहा, गरीब डाटा खाएगा या आटा 

पटना । राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शनिवार को रिलायंस जियो की सस्ते दर पर डाटा उपलब्ध कराए जाने पर तंज कसते हुए सवालिया लहजे में कहा कि गरीब डाटा खाएगा या आटा? डाटा सस्ता, आटा मंहगा है।

lalu-yadav

लालू ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकारर भी निशाना साधते हुए ट्वीट किया, गरीब डाटा खाएगा या आटा? डाटा सस्ता, आटा मंहगा।

लालू यहीं नहीं रुके। उन्होंने वॉयस कॉल के दौरान कॉल ड्रॉप की समस्या पर भी ट्वीट किया। ट्वीट था यही उनकी देश बदलने की परिभाषा है। लगे हाथ यह भी बता दो, कॉल ड्रॉप की समस्या कौन सुलझाएगा?

लालू के ट्वीट पर 272 लोगों ने ट्वीट किया है। वहीं 402 लोगों ने इसे लाइक किया है। कुछ लोगों ने ट्वीट पर लालू पर निशाना साधते हुए उनके शासन काल की याद दिलाई है।

उल्लेखनीय है कि पहले सोशल मीडिया से दूर रहने वाले लालू प्रसाद बिहार विधानसभा चुनाव के समय से ही विपक्षियों पर निशाना साधने के लिए फेसबुक और ट्विटर का जमकर उपयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *