बेंगलूरू से लापता युवक की लाश चंबल नदी में तैरती मिली

बेंगलूरू। लापता हुए एक युवक की लाश यहां चंबल नदी में तैरती मिली। गत नौ दिसंबर को युवक की बहन की मौत हो गई थी वह तभी से लापता था। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। missing man

missing man

उप निरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि विक्रांत शर्मा 23 का शव कल बरामद हुआ। उसके हाथ एक रूमाल से बांधे हुए थे जबकि उसकी गर्दन के इर्दगिर्द बेल्ट बंधा हुआ था।

विक्रांत कोटा का रहने वाला था। पांच महीने पहले वह अपनी बड़ी बहन मोनालिसा से मिलने बंगलूर गया था।

उन्होंने बताया कि उसकी बहन ने जहर खा लिया था और उसे बंगलूर के एक अस्पताल में छोडऩे के बाद वह उसी दिन लापता हो गया था। उसने अपने माता पिता को बहन की मौत की जानकारी भी नहीं दी थी।

सिंह ने बताया कि मोनालिसा की मौत की खबर उसके माता पिता को उस कंपनी की ओर से दी गई जिसमें वह काम करती थी। उनके बेटे का फोन भी बंद आ रहा था। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।

सिंह ने कहा, ”ऐसा लगता है कि इंजीनियरिंग के छात्र विक्रांत ने आत्महत्या की है। माता पिता बंगलूर से लौट आएंगे तब उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

www.naqeebnews.com

# missing man

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *