मोदी मंत्रीमंडल में फेरबदल कल, 75+ उम्र वालों को जगह नहीं, अनुप्रिया पटेल बनेंगी मंत्री

 

 

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट में कल फेरबदल होगा। सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव का इंतजार  किया जा रहा है। 5 जुलाई को 11 बजे राष्ट्रपति भवन में नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति भवन को इसकी आधिकारिक सूचना दे दी गई है। मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में यह दूसरा बदलाव होगा। इस बदलाव में खेल मंत्री का पद भरे जाने की उम्मीद है जो सर्बानंद सोनोवाल के असम के मुख्यमंत्री बनने से खाली हुआ है। इसके अलावा मोदी मंत्रीमंडल के विस्तार में कुछ सांसदों का प्रमोशन हो सकता है। सरकार में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान का कद बढ़ाया जा सकता है। वहीं कुछ मंत्रियों को संगठन के काम में लगाने के लिए कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सांसदों के नाम लगभग तय हो चुके हैं।

modi

दरअस्ल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को विदेश दौरे पर रवाना होने वाले हैं। वो चार अफ्रीकी देशों के दौरे पर जा रहे हैं । उनके दौरे से पहले मंत्रिमंडल में यह बदलाव किया जा रहा है। मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश को महत्व दिए जाने की उम्मीद है, क्योंकि यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं ।

 

75 साल के ऊपर के लोगों को जगह नहीं

 

सूत्रों की मानें तो मोदी मंत्रीमंडल में 75 साल से ऊपर की आयु के लोगों को जगह मिलने की संभावना नहीं है। हाल ही में मध्य प्रदेश की कैबिनेट में हुये बदलाव के बाद वहां के दो मंत्रियों  बाबूलाल गौर और सरताज सिंह को मंत्रीमंडल से बाहर किया गया है। ये दोनों 75 साल से ज्यादा की उम्र के थे और दोनों से हीइस्तीफे ले लिए गए। मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार है। पार्टी इसी नीति को केन्द्र में भी लागू करना चाहती है। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा, शांता कुमार और बीसी. खंडूरी को भी उम्रदराज होने की वजह से मंत्री नहीं बनाया गया था। इस समय  मोदी कैबिनेट में नजमा हेपतुल्ला और कालराज मिश्र ऐसे मंत्री हैं, जिनकी उम्र 75 साल से ज्यादा है।

 

modi ministry

 

अनुप्रिया पटेल बन सकती हैं मंत्री
मंत्रियों के दो साल के काम की रिपोर्ट की बुनियाद पर किए जा रहे इस बदलाव में  कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती है। इनमें कम से कम एक मंत्री का उत्तर प्रदेश से होना लगभग तय है। यूपी से बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल को सरकार में शामिल किया जाना तय माना जा रहा है।

 

 

सरकार में अभी मंत्रियों की स्थिति

 

– मोदी सरकार में कुल 66 मंत्री।

–  सबसे अधिक 13 मंत्री उत्तर प्रदेश से।
– 8 मंत्री बिहार से।
– 7 मंत्री हैं महाराष्ट्र से।
– 8 महिलाएं  हैं मंत्री।
– 15 वकील हैं मंत्री।
– 73 साल थी मनमोहन सरकार के मंत्रियों की औसत आयु।
– 59 साल है मोदी मंत्रिमंडल के सदस्यों की औसत उम्र।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *