फारुक अब्दुल्ला के घर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे संदिग्ध को सुरक्षा बलों ने मार गिराया!

पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के घर एक शख्स जबरन घुसने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा बलों के कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं माना, जिसके बाद उसे गोली मार दी गई। मारा गया शख्स कथित तौर से घुसपैठी बताया जा रहा है।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगते भठिंढी में फारूक अब्दुल्ला का घर है, जिस वक्त वह शख्स वहां पहुंचा था तब वे घर पर नहीं मौजूद थे।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक शनिवार करीब 10 बजे एयूयूवी में सवार एक शख्स पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के घर में जबरन घुसने लगा। गेट पर तैनात सुरक्षाबलों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।

रुकने के बजाय उस शख्स ने गाड़ी की स्पीड़ बढ़ा दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने फायरिंग कर दी, जिसमें उस शख्स की मौत हो गई है।

घटना के बाद से जम्मू के इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस एसडी सिंह जम्वाल, डीआईजी सहित पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस इस हमले को आतंकी हमला मानने से इनकार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *