निर्देशन में हाथ आजमाना चाहती हैं ऐश्वर्या

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अब निर्देशन भी करना चाहती हैं। ऐश्वर्या ने कहा कि अब वह फिल्म निर्देशन में हाथ आजमाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों के बाद वह निर्देशन की दुनिया में हाथ आजमाना चाहेंगी। ऐश्वर्या राय ने कहा कि ऐसा करने के लिए उनके पति और फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी उनका उत्साह बढ़ाया है।

ऐश्वर्या ने कहा कि जब भी वह किसी भी फिल्म का निर्देशन करेंगी, उसमें पूरा दिल लगाकर काम करेंगी। निर्देशन के लिए उनका पूरा समय देंगी और ऐसा कभी नहीं होगा कि वह आधे-अधूरे मन से कोई काम करेंगी।

ऐश्वर्या की फिल्म फन्ने खान 03 अगस्त को रिलीज हो चुकी है जिसमें अनिल कपूर और राजकुमार राव की भी अहम भूमिका है। वही इस फिल्म के अलावा ऐश्वर्या राय जल्द अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए भी वह बहुत उत्साहित हैं। फिल्म में उनके साथ अभिषेक भी नजर आयेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *