उत्तर प्रदेश में आज ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी

चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन 2027 के तहत  17 से 20 नवंबर तक राज्य के सभी पोलिंग स्टेशनों पर स्पेशल वेरिफिकेशन ड्राइव चलाएगा।


उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को ठीक करने की तैयारी तेज हो गई है। चुनाव आयोग आज प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी करेगा। आयोग 17 से 20 नवंबर तक राज्य के सभी पोलिंग स्टेशनों पर स्पेशल वेरिफिकेशन ड्राइव चलाएगा। बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और सुपरवाइजर इस टेबलटॉप एक्सरसाइज के दौरान वोटर लिस्ट की जांच करेंगे। यह प्रक्रिया स्पेशल समरी रिविजन-2027 का हिस्सा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, चीफ इलेक्शन ऑफिसर नवदीप रिणवा ने सभी डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर को निर्देश जारी किए हैं। वेरिफिकेशन दो फेज में किया जाएगा। सबसे पहले, बीएलओ अपने बूथ की पूरी वोटर लिस्ट को वेरिफाई करेंगे। इसके बाद, बीएलओ सुपरवाइजर अपने अधिकार क्षेत्र के सभी बूथों की लिस्ट को रिव्यू करेंगे। इसके तहत 16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने और सुधार का मौका मिलेगा।

ड्राफ्ट लिस्ट आने के एक माह बाद तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। जिनका नाम लिस्ट में नहीं है वह इस बीच नाम जुड़वा सकते हैं। नाम, पता या किसी और जानकारी में गलती है तो सुधार भी करा सकते हैं। किसी अपात्र व्यक्ति का नाम लिस्ट में होने पर उसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इस सभी आवेदनों के सत्यापन के बाद निर्वाचन अधिकारी अंतिम सूची तय करेंगे।

नाम, उम्र और फोटो के आधार पर जेंडर वेरिफिकेशन
17 नवंबर को बीएलओ को उनके बूथ के लिए वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट दिया जाएगा। वोटरों के नाम, पिता या पति का नाम, रिश्तेदारों की डिटेल्स और उम्र की गलतियों की जांच की जाएगी। जो वोटर बहुत ज़्यादा उम्र के हैं, उन्हें भी मार्क किया जाएगा।

नाम और फोटो के आधार पर जेंडर एंट्री की सच्चाई को वेरिफाई किया जाएगा। वोटर के रिश्तेदार के जेंडर की डिटेल्स और लोकल भाषा के इस्तेमाल को भी वेरिफाई किया जाएगा, ताकि यह पक्का हो सके कि लिस्ट में दूसरे राज्यों की भाषाओं में गैर-ज़रूरी एंट्री न हों।

डुप्लीकेट नाम और धुंधली फोटो पर भी नज़र
एक ही वोटर के नाम की कई एंट्री, एक जैसी डिटेल्स वाली डुप्लीकेट एंट्री और खराब क्वालिटी की फोटो को मार्क किया जाएगा। सभी गलतियों को रिकॉर्ड किया जाएगा ताकि तय समय में क्लेम और ऑब्जेक्शन को ठीक किया जा सके।

इस कैंपेन की रोज़ाना इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (EROs) और असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (AEROs) द्वारा निगरानी की जाएगी। उन्हें 17 से 20 नवंबर के बीच सभी बूथों पर वेरिफिकेशन पूरा करने का काम सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *