ईद की बधाई के साथ ममता बनर्जी ने दिया एकजुटता का पैग़ाम

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद के मौके पर देशवासियों से बढ़ा ही ख़ास वादा किया है। उन्होंने कहा कि हम देश में बंटवारा नहीं चाहते हैं। ममता बनर्जी कोलकाता के रेड रोड पर ईद की नमाज के बाद एक सभा को संबोधित कर रह थीं।

ईद की बधाई के साथ ममता बनर्जी ने दिया एकजुटता का पैग़ाम

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि वह ईद पर वादा करती हैं कि अपनी जान दे देंगी लेकिन देश को बंटने नहीं देंगी। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से एकजुट होने और 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को हराने की अपील भी की।


ईद के मौके पर कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने बधाई सन्देश के साथ बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि वह बंगाल में शांति चाहती हैं।


अपने सम्बोधन में ममता बनर्जी ने कहा- ‘हम बंगाल में शांति चाहते हैं। हम दंगे नहीं चाहते, हम देश में बंटवारा नहीं चाहते, हम शांति चाहते हैं। कुछ लोग देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं और नफरत की राजनीति कर रहे हैं। मैं अपनी जान देने को तैयार हूं लेकिन देश का बंटवारा नहीं होने दूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *