किसी का भाई किसी की जान ने दूसरे दिन जमाया अपना सिक्का

इस ईद पर सलमान की ईदी लोगों को पसंद आई और उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को दूसरे दिन यानी ईद के मौके पर जनता ने बढ़िया रिस्पॉन्स दिया।

किसी का भाई किसी की जान ने दूसरे दिन जमाया अपना सिक्का

पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई कुछ खास नहीं थी लेकिन दूसरे दिन फिल्म ने डबल कमाई करके अपना सिक्का जमाया। सलमान खान की फैमिली एंटरटेनर फिल्म की दूसरे दिन की कमाई के बाद फिल्म के हिट होने की बात कही जा रही है।

पहले दिन किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर मनचाही कमाई नहीं कर पाई लेकिन दूसरे दिन फिल्म ने पहले दिन की मुकाबले बड़ा खाता खोला है। कोई मोई डॉट कॉम के मुताबिक़ फिल्म ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 24-26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से दो दिन की कमाई मिलाकर फिल्म ने 39.81-41.81 करोड़ की कमाई कर डाली है। आसार हैं कि वीकेंड पर ही फिल्म 50 करोड़ की कमाई पार कर लेगी।

किसी का भाई किसी की जान के गाने पहले ही ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं। मगर दूसरे दिन की कमाई ने ट्रोलर को जवाब दिया है। इससे पहले ओपनिंग डे की कमाई का आंकड़ा देखने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की काफी खिल्ली उड़ी थी।

फिल्म की बात करें तो फरहाद सामजी ने इसे निर्देशित किया है। फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, वेंकटेश,जस्सी गिल,विजेंदर सिंह, शहनाज़ गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम जैसे कलाकार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *