मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है, फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर ‘किसी का भाई किसी की जान’ को ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्विटर पर फिल्म ट्रेंड कर रही है और यूजर्स ने इसे सुपर्ब फैमिली एंटरटेनर मूवी बता रहे हैं।
अभिनेता रितेश देशमुख ने फिल्म देखने के बाद अपना पहला रिव्यू दिया है और उनके मुताबिक फिल्म मस्ती और हंसी से भरपूर है।
It will make you laugh, get you emotional but most importantly be ready with your whistles- for this is a quintessential Bhaijaan Movie- Action Packed Family Drama…. #KKBKKJ @BeingSalmanKhan show all the way!! @VenkyMama in the climax is 🔥🔥 @hegdepooja 👌🏽👌🏽 comic timing … pic.twitter.com/tvgLkbSaxD
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) April 21, 2023
उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि यह भाइयों के साथ एक एक्शन पैक्ड फैमिली ड्रामा है और आपको इमोशनल कर देगा।
#KBKJReview –
SUPERB Family Entertainer #KBKJ is a winner, more than lives up to the expectations, A Must Watch movie, #KisiKaBhaiKisiKiJaan Ticks all the right boxes, #SalmanKhan Outstanding…Rating: 🌟🌟🌟🌟1/2#KisiKaBhaiKisiKiJaanReview #KBKJReview pic.twitter.com/0PBEXpmwih
— 𝑴𝒆𝒉𝒂𝒌 (@Purple_Petals12) April 21, 2023
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि फिल्म का पहला भाग मजेदार और मनोरंजक है और फिल्म में ‘मैंने प्यार किया’ का तड़का शामिल है।
https://twitter.com/KomalNahta126/status/1649253862321078274
उपभोक्ताओं से सकारात्मक समीक्षा के बावजूद, ट्रेड एनालिस्ट जोगिंदर टुटेजा ने निराशा व्यक्त करते हुए लिखा कि फिल्म केवल एक बार देखने लायक है।
‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जोयल, जेसी गिल और अन्य सितारे भी हैं।
