महाराष्ट्र में फिर भाजपा-शिवसेना की सरकार

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम एक बार फिर भाजपा-शिवसेना गठबंधन के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। माना जा रहा है कि देवेन्द्र फडणवीस एक बार फिर राज्य की कमान संभालने जा रहे हैं।

File Photo

शुरुआती रुझानों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन करीब 169 सीटों पर आगे चल रहा है। कांग्रेस का प्रदर्शन पिछली बार की तुलना में खराब होता दिख रहा है। समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस 32 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि एनसीपी 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। पिछली बार कांग्रेस और राकांपा को क्रमश: 42 और 41 सीटें मिली थीं।

महाराष्ट्र में भाजपा की तगड़ी उम्मीदवार समझी जाने वालीं पंकजा मुंडे एनसीपी के धनंजय मुंडे के मुकाबले पीछे चल रही हैं, वहीं मुंबई की वर्ली सीट पर शिवसेना के आदित्य ठाकरे बढ़त बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *