लखनऊ में होगा दुबई जैसा मॉल, जानिए क्या होगी खासियत

 

लखनऊ। देश में सबसे बड़ा मॉल बनाने वाली मूलरूप से दुबई की कंपनी लूलू ग्रुप अबलखनऊ में निवेश कर रही है। सुल्तानपुर रोड पर कंपनी एक मेगा-कॉमर्शियल हब बनाने की तैयारी में है। इसके लिए सुशांत गोल्फ सिटी में शहीद पथ के किनारे जगह का चयन भी हो गया है। इस शॉपिंग मॉल कम फाइव स्टार होटल का निर्माण हो सके।

dubai-mall

इसके लिए एलडीए से गोल्फ सिटी के ले-आउट में बदलाव के लिए अनुमति मांगी है।
यह प्रस्ताव एलडीए की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड बैठक के एजेंडा में शामिल हो रही मेगा-कॉमर्शियल हब की योजना में करीब 1000 करोड़ रुपये का निवेश लूलू ग्रुप कर रहा है।
लूलू ग्रुप ने अंसल ग्रुप से शहीद पथ के किनारे के चार भूखंड की जमीन के लिए अनुबंध किया है। यह जमीन कॉमर्शियल टावर बनाने के लिए पहले किसी दूसरी कंपनियों को दिए जा चुके हैं।

अब इन कंपनियों को दूसरी लोकेशन की जगह दी गई है। इन सभी टावर को मिलाकर एक कॉमर्शियल हब दुबई की कंपनी बनाएगी। ले-आउट में आए बदलाव के प्रस्ताव के मुताबिक, एल शेप में बनने वाले इस कॉमर्शियल हब में शॉपिंग मॉल, फाइव स्टार होटल और कन्वेंशन सेंटर का निर्माण होना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *