गुजरात में 40 फीसदी मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले

वडोदरा। गुजरात सरकार के 40 प्रतिशत मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं। गुजरात इलेक्शन वॉच एंड एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफाम्र्स (एडीआर) ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि नई सरकार में 84 प्रतिशत मंत्री करोड़पति हैं।

Gujarat

एडीआर ने मंत्रिपरिषद के पुनर्गठन के बाद नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विजय रूपानी सहित सभी 25 मंत्रियों के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण किया है। संगठन ने कहा कि 25 मंत्रियों में से दस ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। उनमें से पांच ने गंभीर आपराधिक मामले हैं, जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और डकैती शामिल हैं। 15 मंत्रियों के पास स्नातक या परास्नातक की डिग्री है। जबकि दस मंत्रियों के पास 12वीं या उसके नीचे की योग्यता है।
रिपोर्ट के अनुसार, 25 मंत्रियों में से 21 करोड़पति हैं और उनकी औसत संपत्ति 7.81 करोड़ रुपये हैं। इसमें सबसे अमीर मंत्री सोलंकी पुरुषोत्तमभाई ओढवजीभाई हैं, जिनकी संपत्ति 37.61 करोड़ रुपये है। जबकि काकडिया वल्लभभाई गोबारभाई की संपत्ति 28 करोड़ और पटेल रोहितभाई जशुभाई की संपत्ति23 करोड़ रुपये है।

मुख्यमंत्री की संपत्ति सात करोड़
एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक, रूपानी के पास सात करोड़ रुपये की संपत्ति है। उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल की संपत्ति नौ करोड़ रुपये हैं। जबकि मंत्री टी शब्दशरण भैलाभाई की संपत्ति 23.76 लाख रुपये है। जैतपुर सीट से विधायक औ मंत्री रडाडिया जयेशभाई विट्ठलभाई पर सर्वाधिक 7.94 करोड़ रुपये की देनदारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *