क्या सच में इस मंदिर में उतारा जाता है प्यार का भूत !

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के बल जी मंदिर में अपने प्यार की सलामती के लिए लोगों को दुआ मांगते तो आपने कई बार देखा होगा। लेकिन एक ऐसा मंदिर भी है जहां भगवान प्यार करने वालों के सिर से प्यार का भूत उतार देते हैं। love problem

Love problem

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्थित हनुमान मंदिर प्यार करने वालों के लिए ऐसी जगह है जहां वह कभी भूल कर भी कदम नहीं रखना चाहते। क्योंकि इस मंदिर मे होता है लोगों के इश्क का इलाज।

आठ साल पहले राजस्थान के बालाजी की तर्ज पर तैयार हुए इस मंदिर में लोग दूर दूर से अपने परिजनों के सिर पर चढ़े इश्क के भूत से पीछा छुड़ाने आते हैं।
मंदिर में सिर पर चढ़े इश्क के बुखार को उतारने के लिए विशेष दिन पर पूजा की जाती है।

हर शनिवार और मंगलवार को पूजा और अनुष्ठान के बाद मंदिर के पुजारी आशिक के परिजनों को कुछ उपाय बताते हैं। कहा जाता है कि बताए गए उपायों पर अमल करने पर आशिकों के सिर से आशिकी खत्म हो जाती है। प्रेमी जोड़े यहां जाने से खौफ खाते हैं।

www.naqeebnews.com

# love problem

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *