गुलाम नबी ने किया ऐलान, होगा कांग्रेस-सपा का गठबंधन

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन होगा। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने इसका ऐलान किया। गुलाम नबी आजाद के इस बयान पर शीला दीक्षित ने भी बयान दिया। congress sp

congress sp

उन्होंने कहा कि वह सीएम पद की उम्मीदवारी से अपना नाम बिना किसी परेशानी के वापस लेती हैं क्योंकि सीएम पद के लिए दो उम्मीदवार नहीं हो सकते।

वहीं इस मामले का जिक्र करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा, ‘यूपी चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन होगा।’

 उन्होंने आगे कहा कि मामले के बारे में ज्यादा जानकारी आने वाले दिनों में बता दी जाएंगी। आजाद ने यह भी कहा कि गठबंधन का नेतृत्व अखिलेश करेंगे।

www.naqeebnews.com

# congress sp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *