ये चीज खाने से बुढ़ापे में भी मजबूत रहेंगी हड्डियां

बुढ़ापे में अक्सर हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, लेकिन अगर डायट में भरपूर मात्रा में कैल्शियम को शामिल किया जाए तो इस समस्या से बचा जा सकता है। Shahi paneer

Shahi paneer

कैल्शियम की आपूर्ति के लिए आप डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, सोया बीन आदि खा सकते हैं। यहां पढ़ें शाही पनीर बनाने की झटपट रेसिपी –

सामग्री –

पनीर – 500 ग्राम (कटे हुए टुकड़े 3 कप)

टमाटर – 5 मिडियम आकार के

हरी मिर्च – 2

अदरक – 1 इंच लम्बा टुकड़ा

घी या तेल – 2 टेबल स्पून

जीरा – आधा छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटी चम्मच

धनियां पाउडर – एक छोटी चम्मच

लाल मिर्च – एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम

काजू – 25-30 (2 टेबल स्पून ऊपर तक भरे हुए)

मलाई या क्रीम – 100 ग्राम( आधा कप )

गरम मसाला – एक चौथाई छोटी चम्मच

नमक – स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )

हरा धनियां – 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि –

पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिए. नान स्टिक कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालिये और हल्का ब्राउन होने तक पनीर को तल कर निकाल लीजिए।

काजू को आधा घंटे पानी में भिगोइए और बारीक पीस कर प्याली में निकाल लीजिए।

टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी से पीस कर पेस्ट बना लीजिए। पेस्ट को निकाल कर प्याले में रखिए। मलाई को भी मिक्सी में मथ लीजिए।

कढ़ाई में घी या मक्खन डाल कर गरम करिए। गरम घी में जीरा डाल दीजिए। जीरा ब्राउन होने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिए, हल्का सा भूनिये और इस मसाले में टमाटर का पेस्ट डाल कर चमचे से चला चला कर भूनिए। टमाटर भुनने के बाद, काजू का पेस्ट और मलाई डाल कर मसाले को चमचे से चला चला कर जब तक भूनें तब तक मसाले पर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. इस मसाले में आवश्यकतानुसार तरी को जितना गाढ़ा या पतला रखना चाहते हैं, पानी मिला दीजिए। नमक और लाल मिर्च भी डाल कर मिला दीजिए।

तरी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डाल कर मिला दीजिए और ढककर बिलकुल धीमी आग पर सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिए, ताकि पनीर के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जाए। शाही पनीर सब्जी तैयार है। गैस बन्द कर दीजिए। थोड़ा सा हरा धनियां बचा कर, हरा धनियां और गरम मसाला मिला दीजिए।

शाही पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिए। हरे धनियां ऊपर से डालकर सजाइए। गरमा गरम शाही पनीर को चावल, नान-परांठे या गरमा गरम चपाती के साथ परोसिए और खाइए।

www.naqeebnews.com

# Shahi paneer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *