लंदन के सिटी एयरपोर्ट में मिला WWII का बम, एयरपोर्ट बंद

लंदन। लंदन सिटी एयरपोर्ट के किंग जॉर्ज वी डॉक में निर्माण कार्य के दौरान दूसरे विश्वयुद्ध के वक्त का एक विशालकाय बम मिलने के बाद आस-पास के इलाकों को खाली कराया गया है और लंदन सिटी एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है।

यह एयरपोर्ट टेम्स नदी के पास बना है और यहां पर इसके अंदर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान यह बम मिला है। एयरपोर्ट प्रशासन की और से जारी बयान में कहा गया, किंग जॉर्ज वी डॉक में निर्माण कार्य के दौरान दूसरे विश्वयुद्ध के वक्त का बम मिलने के बाद आस-पास के इलाकों को खाली कराया गया है।

 

बम मिलने की सूचना के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। इसके अलावा रॉयल नेवी को भी वहां तैनात किया गया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि एयरपोर्ट पर पहले से निर्धारित निर्माण कार्य के दौरान बम का पता चला। रॉयल नेवी के साथ मिलकर पुलिस बम को वहां से हटाने की कोशिश कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *