इस साल तीन दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं लियोनल मेसी

अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी को भारत यात्रा को अंतिम मंजूरी मिल गई है। मेसी 12 दिसंबर को कोलकाता में अपने तीन शहरों के दौरे की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। बीते दिन यह जानकारी कार्यक्रम प्रमोटर सतद्रु दत्ता ने साझा की।

इस साल तीन दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं लियोनल मेसी

लियोनल मेसी के तीन दिवसीय दौरे का आगाज 12 दिसंबर को कोलकाता से होगा। अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे।

मेसी के दौरे ‘जीओएटी टूर आफ इंडिया 2025’ का पहला पड़ाव कोलकाता होगा जिसके बाद वह अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली की यात्रा करेंगे। यात्रा का समापन 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात के साथ होगा।

बताते चलें कि साल 2011 के बाद यह लियोनल मेसी की पहली भारत यात्रा होगी। उस समय वह वेनेजुएला के खिलाफ यहां साल्ट लेक स्टेडियम में फीफा का मैत्री मैच खेलने आए थे।

पीटीआई से बात करते हुए सताद्रु दत्ता ने कहा कि मेसी के दौरे की पुष्टि होने के बाद ही उन्होंने इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर की। आगे उन्होंने बताया कि मेसी 28 अगस्त से एक सितंबर के बीच इसे पोस्ट कर सकते हैं।

गौरतलब है कि दत्ता ने इस साल की शुरूआत में मेसी के पिता से मुलाकात करके यह प्रस्ताव रखा था. मेसी ने अपने आवास पर उनसे मुलाकात करके 45 मिनट तक बात की।

दत्ता ने आगे बताया कि वह 12 दिसंबर को कोलकाता पहुंचेंगे और वहां दो दिन और एक रात रूकेंगे। वह 13 दिसंबर को मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनके लिए विशेष फूड और टी फेस्टिवल होगा जिसमें बंगाली मछली हिलसा, बंगाली मिठाई और असम चाय परोसी जाएगी। इसके बाद ईडन गार्डंस या साल्टलेक स्टेडियम पर जीओएटी कन्सर्ट और जीओएटी कप का आयोजन होगा।

दुर्गापूजा के दौरान मेसी का 25 फुट ऊंचा और 20 फुट चौड़ा भित्तिचित्र भी शहर में रखा जाएगा जिस पर प्रशंसक अपने संदेश लिख सकेंगे। यह स्टेडियम में मेसी को उपहार में दिया जाएगा। वह प्रति टीम सात खिलाड़ियों का सॉफ्ट टच और सॉफ्ट बॉल मैच खेलेंगे जिसमें सौरव गांगुली, लिएंडर पेस, जॉन अब्राहम और बाईचुंग भूटिया भी होंगे। ईडन गार्डंस पर होने वाले इस आयोजन के लिए टिकट की न्यूनतम दर 3500 रूपये होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *