लीबिया में दर्दनाक हादसा, जहाज डूबने से 3 बच्चों की मौत, 100 से ज्यादा लापता

लीबिया में शुक्रवार को प्रवासियों से भरी एक जहाज डूब जाने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। वहीं 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। जबकि 16 लोगों को राहत कर्मियों ने सुरक्षित निकाल लिया है। मृतक बच्चों के शव लीबिया के तट पर तैरते हुए मिले।

इस हादसे में बचे लोगों ने बताया कि जहाज में लगभग 120 लोग सवार थे। त्रिपोली के पूर्व गारबौली से निकलने के कुछ ही घंटे बाद जहाज में विस्फोट हो गया। जिससे मोटर में आग लग गई और पानी भरने से यह जहाज डूब गया। जहाज में सवार यात्रियों में कई मोरक्कन परिवार शामिल थे, जिनमें से कोई भी बच नहीं पाया।

गौरतलब है कि समुद्र के रास्ते दूसरे देशों में जाने वाले दुनियाभर के प्रवासियों के लिए लीबिया एक मुख्य पड़ाव है। यहां से बड़ी संख्या में लोग छोटे जहाजों पर सवार होकर यूरोप जाने की कोशिश करते हैं। तस्करों से मिलने वाली ये जहाजे खटारा होती हैं जो अक्सर बीच समुद्र में टूट जाती हैं या फिर छेद होने की वजह से डूब जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *