राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हो सकते हैं पेंटागन से लीक हुए दस्तावेज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो दस्तावेज लीक हुए हैं, वे सिर्फ रूस और यूक्रेन युद्ध से ही नहीं जुड़े हैं, बल्कि अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा और अमेरिका के साथी देशों के बारे में भी अति-संवेदनशील जानकारी वाले हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हो सकते हैं पेंटागन से लीक हुए दस्तावेज

मौजूदा हालात ने बाइडेन प्रशासन को मुश्किलों में ला दिया है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के केंद्र पेंटागन से लीक होने वाले गुप्त दस्तावेज बाइडेन के लिए बड़ा मसला बन गए हैं। हैरानी की बात ये है कि आला अफसर इस मामले से अनजान हैं।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय में सार्वजनिक मामलों के उपमंत्री क्रिस मीघर ने पत्रकारों को बतायालीक होने वाले दस्तावेज ऑनलाइन वायरल हुए हैं। उन्होंने बताया इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा होने के साथ गलत सूचना फैलने का खतरा भी पैदा हो गया है।

कुछ दिन पहले ही पेंटागन की ओर से जानकारी मिली थी कि यूक्रेन युद्ध से जुड़े उसके कई दस्तावेज लीक हो गए हैं। पेंटागन के अधिकारियों का मानना है कि इन डॉक्यूमेंट्स का इस तरह लीक होना अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इस मामले की पड़ताल के लिए विभाग ने जांच बिठाई है।

दस्तावेज लीक मामले की जांच अमेरिका के न्याय मंत्रालय की ओर से की जा रही है। बताया जा रहा है कि लीक होने वाले दस्तावेज सिर्फ रूस और यूक्रेन युद्ध से ही नहीं जुड़े हैं, बल्कि अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा और अमेरिका के साथी देशों के बारे में भी अति-संवेदनशील जानकारी वाले हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दस्तावेज बीते एक महीने से वायरल हो रहे हैं जबकि इसपर मीडिया की नजर एक सप्ताह पहले ही पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *