आरसीबी को हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी गेंद पर पलटा मैच का रुख

आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाला आईपीएल का मुकाबला एक बार फिर दर्शकों को रोमांचित कर गया। बेंग्लुरु में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने आरसीबी को 1 विकेट से हरा दिया। मैच का फैसला अंतिम गेंद पर हुआ।

आरसीबी को हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी गेंद पर पलटा मैच का रुख

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट गवांकर 212 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ ने नौ विकेट पर 213 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। इस रोमांचक मुक़ाबले का एक और आकर्षण निकोलस पूरन का अर्धशतक रहा। पूर्ण ने इस मैच में सीजन का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। पूरन ने मात्र 15 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

एक समय मैच का पलड़ा पूरी तरह आरसीबी के पक्ष में नज़र आ रहा था, लेकिन पूरन की आतिशी बल्लेबाजी ने मैच की दिशा ही बदल दी। आरसीबी ने 212 रन बनाने के बाद लखनऊ पर अपनी अच्छी पकड़ बनाये रखी थी लेकिन स्टोइनस और निकोलस पूरन की तूफानी बल्लेबाज़ी ने इस मैच का रुख बदल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *