कोच्चि में समुद्र किनारे बने 2 अवैध अपार्ट्‍मेंट्‍स को ढहा दिया गया

कोच्चि। कोच्चि में समुद्र किनारे बने 2 अवैध अपार्ट्‍मेंट्‍स को ढहा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार तटीय नियमन क्षेत्र (सीआरजेड) मानदंडों का उल्लंघन कर बनाए गए दोनों अपार्टमेंटों को शनिवार सुबह गिराया गया। ये अवैध बिल्डिंगें कोच्चि में समुद्र किनारे बनी हुई थीं। इमारतों को ढहाए जाने का वीडियो सामने आया है।


इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों इमारतें चंद मिनटों में जमींदोज हो गईं। इमारत के ढेर होते ही चारों ओर धुल का एक गुबार बन गया।

अवैध इमारतों को गिराए जाने से पहले शनिवार सुबह ही सारे इलाकों को खाली करा दिया गया था।
एर्नाकुलम जिला कलेक्टर ने क्षेत्र में स्थित 2 रिहायशी परिसरों में निषेधाज्ञा लगा दी, जो शनिवार सुबह 8 बजे से प्रभावी हो गई थी। 200 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों की निकासी का काम सुबह ही पूरा हो गया था और परिसर के आसपास की सड़कों पर यातायात को विनियमित भी कर दिया गया था। अपार्टमेंट में कुल 343 फ्लैट्‍स बने हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *