सऊदी अरब का यमन पर हवाई हमला, कई नागरिक और कैदी मरे

सना। सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना द्वारा विद्रोहियों के कब्जे वाले सुरक्षा मुख्यालय पर किए गए हवाई हमलों में दर्जनों कैदी और आम नागरिक मारे गए। killed civilian
killed civilian yamenसुरक्षा और चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि लाल सागर बंदरगाह शहर होदीदा स्थित अल जायदिया सुरक्षा मुख्यालय पर हवाई हमले किए गए ।

इमारत में दो जेल हैं। हमले में सुरक्षाकर्मियों, आम नागरिकों समेत कई कैदी मारे गए हैं।

हुती विद्रोहियों के टीवी नेटवर्क अल मसिराह ने कहा कि हवाई हमलों में 43 लोग मारे गए हैं, लेकिन तत्काल मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की जा सकी है। मरने वालों की तादाद इससे भी ज्यादा हो सकती है। इसके अलावा दर्जनों लोग घायल भी हुये हैं जिन्हें इलाज के लिये अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि  शहर यमनी शिया हुती विद्रोहियों के नियंत्रण में है, जिन्होंने 2014 में अधिकतर उत्तरी क्षेत्र और राजधानी पर कब्जा कर लिया था। तभी ये यहां लगातार संघर्ष जारी है।

# killed civilian

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *