कराची में शिया मुसलमानों पर गोलीबारी में पांच की मौत

कराची। पाकिस्तान के कराची शहर में कल शिया मुसलमानों की एक धार्मिक सभा पर अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गयी और इस हमले की जिम्मेदारी सुन्नी आतंकवादी समूह लश्कर ए झांगवी के अल अलामी गुट ने ली है। karachi firing

karachi firing

प्रांत के पुलिस प्रमुख अलह डिनो ख्वाजा ने संवाददाताओं को बताया कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार हथियारबंद लोगों ने सभा में गोलीबारी की। एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि इस हमले की जिम्मेदारी सुन्नी आतंकवादी समूह लश्कर ए झांगवी के अल अलामी गुट ने लिया है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी की यह घटना उत्तरी नजीमाबाद में हुई जहां की आबादी एक करोड़ आठ लाख है। यहां पर साम्प्रदायिक हिंसा, जातीय और राजनीतिक हिंसा आम बात है।

# karachi firing

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *