कश्मीर में सुरक्षा कारणों से रेल सेवा स्थगित

श्रीनगर। अलगाववादियों की आम हड़ताल को ध्यान में रखते कश्मीर घाटी में सुरक्षा कारणों के मद्देनजर गुरुवार को फिर से रेल सेवा स्थगित कर दी गई।

डोगरा शासन के दौरान श्रीनगर के केन्द्रीय कारागार के बाहर 1931 में 22 लोगों के मारे जाने की 86वीं बरसी पर अलगाववादियों की आम हड़ताल को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने घाटी में रेल सेवा को सुरक्षा कारणों से स्थगित किया है।

 

रेलवे अधिकारी ने बताया सुरक्षा कारणों के मद्देनजर हमने घाटी में चलने वाली सभी ट्रेनों को स्थगित किया है। उन्होंने कहा कि मध्य कश्मीर में श्रीनगर-बडग़ाम से उत्तर में बारामूला तक कोई कोई रेल सेवा नहीं होगी। इसी प्रकार दक्षिण कश्मीर में बडग़ाम-श्रीनगर-अनंतनाग-काजीगुंड से जम्मू के बनिहाल तक रेल सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा पुलिस अधिकारियों से निर्देश प्राप्त होने के बाद ही रेल सेवा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। रेल सेवा घाटी में परिवहन का सबसे लोकप्रिय साधन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *