‘इंडियन आइडल 16’ की विनर बनीं ज्योतिर्मयी नायक जबकि तनिष्क और मनराज रहे रनर-अप

बीते कई महीनों से जारी ‘इंडियन आइडल 16’ के विजेता की घोषणा आखिरकार रविवार को हो ही गई। संगीत के इस पूरे सफर का समापन बेहद शानदार और भावुक पलों के साथ हुआ। ज्योतिर्मयी नायक जहाँ इंडियन आइडल 16 की विनर बनीं वहीँ तनिष्क पहले रनरअप रहे और मनराज दूसरे रनरअप बने।

ग्रैंड फिनाले में जीत की ट्रॉफी के साथ उन्हें सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की तरफ से 20 लाख का कैश प्राइज मिला। सिंगिंग रियलिटी शो के 16वें सीजन के टॉप 3 फाइनलिस्ट मनराज वीर सिंह, ज्योतिर्मयी नायक और तनिष्क शुक्ला रहे। फ़ाइनल का नतीजा आने पर ज्योतिर्मयी नायक ने बाजी मारी और तनिष्क पहले रनरअप रहे और मनराज दूसरे रनरअप बने।

इस सीजन के रनर-अप रहे तनिष्क शुक्ला और मनराज वीर सिंह को 5-5 लाख का कैश प्राइज मिला है। फिनाले की रेस में स्पॉटलाइट राउंड के बाद मैस्म्मे बोसु बाहर हो गए थे। इसके अलावा कम वोट मिलने की वजह से अंशिका चोंकर और सुहैल सूफी भी एलिमिनेट हो गए। दोनों को 3-3 लाख का कैश प्राइज दिया गया।

‘यादों की प्लेलिस्ट’ थीम वाले इस सीजन की शुरुआत अक्टूबर 2025 में हुई थी और इसका सम्पन 26 जुलाई 2026 को हुआ। इस सीजन को श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह ने जज किया। ग्रैंड फिनाले को इस बार दो दिन के खास इवेंट के रूप में रखा गया। शनिवार को एपिसोड 81 में सेलिब्रेशन और सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस दिखाए गए और रविवार को फाइनल मुकाबला हुआ।

इस आयोजन में बतौर जज बादशाह, कुमार सानू और श्रेया घोषाल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपना निर्णय दिया। इंडियन आइडल 16 के फाइनल में विशाल ददलानी वीडियो कॉल के जरिए जुड़े। इसके अलावा अभिनेत्री शहनाज गिल कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंचीं।

आयोजन के दौरान, जज कुमार सानू ने ‘ये काली-काली आंखें’ सहित कई गानें पर परफॉर्म करते हुए कार्यक्रम में रंग भर दिया। उषा उत्थुप ने ‘रंभा हो’ समेत कई गानों पर शानदार परफॉर्मेंस दी। फाइनल में एक्ट्रेस शहनाज गिल ने शामिल होकर सभी कंटेस्टेंटस का हौंसला बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *