वरिष्ठ पत्रकार के जे सिंह और उनकी 92 वर्षीय मां घर में मृत पाए गए

मोहाली। कुछ दिन पूर्व बेंगलुरु में पत्रकार गौरी लंकेश और त्रिपुरा में एक स्थानीय टीवी चैनल के पत्रकार शांतनु भौमिक की हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब वरिष्ठ पत्रकार के जे सिंह और उनकी 92 वर्षीय मां मोहाली स्थित अपने आवास में मृत पाए गए।

शव और घटना स्थल की स्थिति को देखते हुए हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। पत्रकार के जे सिंह और उनकी मां की हत्या पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने दुख व्यक्त करते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द से पकडऩे की अपील की है।

 

गौरतलब है कि हाल ही में बेंगलुरु में पत्रकार गौरी लंकेश की उनके घर के बाहर अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद त्रिपुरा में एक स्थानीय चैनल के टीवी पत्रकार शांतनु भौमिक की राजनैतिक प्रदर्शन के दौरान हत्या कर दी गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *