‘जॉली एलएलबी 3’ का टीजर आज यानी 12 अगस्त 2025 को रिलीज कर दिया गया है। इस बार पहली बार कोर्टरूम में एक नहीं दो जॉली होंगे। इन दो वकीलों की झड़प में जज बने एक्टर सौरभ शुक्ला पिसते नजर आएंगे

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ये फिल्म अगले महीने थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। एक कानपुर का जॉली है तो दूसरा मेरठ का जॉली। सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित यह फिल्म, पिछली फिल्मों की तरह ही, सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की मजेदार तिकड़ी वाली ‘जॉली एलएलबी 3’ का टीजर 1.29 मिनट का है। इस छोटे से टीज़र की शुरुआत होती है, फिल्म की पहली किश्त के पहले वकील जगदीश त्यागी यानी अरशद वारसी की इंट्री से। यह मेरठ के रहने वाले हैं।
इस परिचय के बाद सामने आते हैं डिफेंस के वकील जगदीश्वर मिश्रा कानपुर वाले यानि अक्षय कुमार। इसके बाद अक्षय और अरशद की कोर्ट में ही नोकझोंक शुरू हो जाती है। इस भिड़ंत के चलते जज सुंदर लाल त्रिपाठी यानी सौरभ शुक्ला का बीपी हाई हो जाता है।
कोर्ट में अरशद-अक्षय का क्लैश किस तरह कॉमेडी के साथ कहानी को आगे बढ़ाता है यह देखना दिलचस्प होगा। क्यूंकि सुंदरलाल त्रिपाठी का इशारा फिल्म के बारे में हैं जो कहता है कि एक जॉली संभला नहीं, अब दो-दो जॉली कैसे संभालू?
बताते चलें कि सुभाष कपूर की निर्देशित पहली ‘जॉली एलएलबी’ 2013 में आई थी। इसमें अरशद वारसी ने एडवोकेट जगदीश त्यागी उर्फ जॉली की भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही। मेकर्स 2017 में ‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय कुमार एडवोकेट जगदीश्वर ‘जॉली’ मिश्रा को रखा।
जॉली एलएलबी 3′ थिएटर्स में 19 सितंबर 2025 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की कहानी लिखी है सुभाष कपूर ने और इसका डायरेक्शन भी उन्ही का है। फिल्म के प्रोड्यूसर आलोक जैन और अजित अंधेरे हैं।













