कभी भी हैक किया जा सकता है स्मार्ट होम

गूगल के नए एआई मॉडल जेमिनी ने हाल ही में एक शोध के ज़रिये एक बेहद खतरनाक पहलू को उजागर किया है। इसमें एआई के ज़रिए घर के डिवाइस पर नियंत्रण खतरनाक की बात कही गई है।

कभी भी हैक किया जा सकता है स्मार्ट होम

गूगल के जेमिनी एआई से जहाँ एक ओर कई सहूलियतें हासिल की जा रही हैं वहीँ इसका एक खतरनाक पहलू भी सामने आया है, जिसे एक शोध टीम ने छोटे लेकिन चौंकाने वाले डेमो में उजागर किया।

WIRED की एक रिपोर्ट बताती है कि, शोधकर्ताओं ने एक एंड्रॉयड फोन पर चल रहे जेमिनी असिस्टेंट को हैक करने के लिए गूगल कैलेंडर का इस्तेमाल किया। इसमें एआई को स्मार्ट डिवाइस से जोड़कर न केवल बदलाव किए गए बल्कि गंभीर नुकसान की संभावना भी दिखाई गई।

यह काम बिलकुल फ़िल्मी अंदाज़ वाला नज़र आता है जहाँ एक गूगल कैलेंडर इनवाइट बनाया गया। इसमें एक खतरनाक कोड छिपा हुआ था। जैसे ही उन्होंने जेमिनी से उस कैलेंडर इनवाइट के विवरण को संक्षेप में बताने के लिए कहा, वह छिपा हुआ कोड सक्रिय हो गया और घर के सभी कनेक्टेड डिवाइस पर अपना प्रभाव दिखाने लगा।

इस डेमो से पता चलता है कि एक आम सा दिखने वाला कैलेंडर इनवाइट आपके पूरे स्मार्ट होम सिस्टम पर कंट्रोल हासिल करने का एक खतरनाक टूल बन सकता है। हालांकि इससे जुड़े तकनीकी पहलुओं को शोधकर्ताओं ने साझा नहीं किया है लेकिन डेमो यह साबित करने के लिए काफी है कि एआई किस हद तक विनाशकारी हो सकता है।

जब इस डेमो को गूगल के साथ साझा किया गया तो इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए गूगल का कहना है एआई के माध्यम से घर के डिवाइस पर नियंत्रण खतरनाक हो सकता है। हालांकि कंपनी यह भी कहती है कि अब तक इस कमजोरी का दुरुपयोग नहीं हुआ है, लेकिन इसे ठीक करने पर काम जारी है।

बताते चलें कि आने वाले समय में जेमिनी को स्मार्टवॉच, स्मार्ट टीवी और कारों में लाने की योजना है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सुरक्षा टीम समय रहते इन खामियों को दूर कर लेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *