वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। इसके साथ ही मेकर्स ने एक पोस्टर के साथ फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट का नाम भी साझा किया है।इस पोस्ट के साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी जानकारी भी शेयर की गई है। ‘अल्फा’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके साथ ही आलिया भट्ट की एक खास झलक भी देखी जा सकती है। गौरतलब है कि ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान जासूसी एक्शन फिल्म है। हालांकि फिल्म पहले पिछले साल दिसंबर में रिलीज होने वाली थी और फिर इसे 17 अप्रैल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था। इस बीच एक बार फिर रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई।
इस एक्शन-थ्रिलर ड्रामा फिल्म ‘अल्फा’ का एक खास पोस्टर आलिया भट्ट ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्टर में आलिया के चेहरे की कुछ झलक दिखाई दे रही है। इस पोस्टर में लिखा है- Alpha.
वाईआरएफ ने ‘अल्फा’ की रिलीज तारीख के साथ इसकी स्टार कास्ट के नामों को भी इंस्टाग्राम पर टैग किया है। इस एक्शन फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अनिल कपूर, शरवरी वाघ और बॉबी देओल नजर आएंगे। इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन का किरदार निभा रहे हैं। बताते चलें कि ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इस जासूसी एक्शन फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं।
