‘जॉली एलएलबी 3’ ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

पहले ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी ‘जॉली एलएलबी 3’ अब नए रिकॉर्ड बना रही है। इन दिनों इस फिल्म ने तीन और हिट फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

'जॉली एलएलबी 3' ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरक़रार है। फिल्म का कलेक्शन हर रोज बॉक्स ऑफिस पर किसी ना किसी हिट फिल्म को पछाड़ रही है।

‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को रिलीज हुई। फिल्म की रिलीज़ का तीसरा सप्ताह है। फिल्म ने पहले हफ्ते 74 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते यह कलेक्शन घटा और फिल्म ने 29 करोड़ रुपए का कारोबार किया। तीसरे हफ्ते में ‘जॉली एलएलबी 3’ हर दिन करोड़ का आंकड़ा टच कर रही है।

‘जॉली एलएलबी 3’ का 15वें दिन का कलेकशन 1.15 करोड़, 16वें दिन 1.75 करोड़ रुपए था। रिलीज़ के 17वें दिन भी फिल्म ने 1.3 करोड़ रुपए कमा लिए। ऐसे में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कुल कलेक्शन 107.2 करोड़ रुपए हो चुका है जिसमे और वृद्धि की उम्मीदें बनी हुई हैं।

‘जॉली एलएलबी 3’ ने अपने कलेक्शन के साथ जिन हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ दिया है, उनमे अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ का नाम है। साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर (हिंदी में) 106.35 करोड़ रुपए कमाए थे।

इसके अलावा ‘जॉली एलएलबी 3’ ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत में आयुष्मान खुराना की इस कॉमेडी फिल्म ने 106.71 करोड़ रुपए कमाए थे। अगला नाम ‘गोलमाल 3’ का है। इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 106.64 करोड़ रुपए है। इसे भी ‘जॉली एलएलबी 3’ ने पीछे छोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *