झारखंड से जेएमएम उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने भरा नामांकन

कल्पना जब नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचीं तो राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और देवर बसंत सोरेन उनके साथ थे।

झारखंड से जेएमएम उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने भरा नामांकन

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने राज्य की गांडेय विधानसभा सीट से अपना नामांकन भर दिया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस समय जेल में बंद हैं।

कल्पना सोरेन ने मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी के रूप में आज यहाँ से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। गांडेय विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 20 मई को होना है। बताते चलें कि यह चुनाव राज्य के लोकसभा चुनाव के साथ ही संपन्न कराया जा रहा है।

 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। गिरिडीह जिले की इस विधानसभा सीट के लिए पार्टी ने कल्पना सोरेन को चुना।

48 वर्षीय कल्पना सोरेन जिस समय नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचीं तो राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और देवर बसंत सोरेन उनके साथ थे।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था।

बताते चलें कि इससे कुछ समय पूर्व ही हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और राज्य के तत्कालीन परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को उनका उत्तराधिकारी घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *