प्रधानमंत्री पर 6 साल बैन की मांग वाली याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छह साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। हाई कोर्ट ने याचिका ख़ारिज करते हुए कहा कि इसमें कोई दम नहीं है।

प्रधानमंत्री पर 6 साल बैन की मांग वाली याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन करने के मामले में आज सुनवाई होनी थी। याचिका में अपने कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर “भगवान और पूजा स्थल” के नाम पर वोट मांगकर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की बात कही गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस उलंघन के लिए छह साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग वाली याचिका को कोर्ट ने यह कहकर खारिज कर दिया कि इसमें कोई दम नहीं है।

अपनी दलीलों के समर्थन में याचिकाकर्ता वकील आनंद एस जोंधले ने एक एडिशनल एफिडेविट भी दाखिल किया था। याचिकाकर्ता ने प्रधानमंत्री मोदी के 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दिए भाषण का हवाला दिया था।

याचिका में कहा गया था कि भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं से हिंदू देवी-देवताओं और हिंदू पूजा स्थलों के साथ-साथ सिख देवताओं और सिख पूजा स्थलों के नाम पर भाजपा को वोट देने की अपील की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *