जापान: सकुराजिमा ज्वालामुखी से निकला लावा, अलर्ट जारी

जापान का सकुराजिमा ज्वालामुखी लावा उगल रहा है, जिसके चलते आस-पास के इलाकों को खाली कराना पड़ा।

जापान: सकुराजिमा ज्वालामुखी से निकला लावा, अलर्ट जारी

जापान के मौसम विभाग ने टोक्यो से कहा है कि क्यूशू के पश्चिमी द्वीप पर ज्वालामुखी से राख और लावा का प्रवाह जारी है। मौसम विभाग ने आगे कहा कि ज्वालामुखी से लावा प्रवाह का अलर्ट स्तर सबसे गंभीर यानी 5 है।

मौसम विभाग के मुताबिक लोगों को आसपास के इलाके से खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, स्थानीय पुलिस का कहना है कि ज्वालामुखी फटने से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

दूसरी ओर जापानी अधिकारियों ने कहा है कि ज्वालामुखी के पास सेंडाई परमाणु ऊर्जा संयंत्र में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ज्वालामुखी विस्फोट के बाद परमाणु ऊर्जा संयंत्र में कोई अनियमितता नहीं पाई गई।

समाचार एजेंसी ने कहा कि सेंडाई परमाणु ऊर्जा संयंत्र सकुराजिमा ज्वालामुखी से 50 किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *