म्यांमार के मुद्दे पर सुरक्षा परिषद में होगी चर्चा

संयुक्त राष्ट्र 03 मार्च : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस शुक्रवार को म्यांमार के ताजा हालात को लेकर चर्चा होने की संभावना है। अमेरिका के अनुरोध के बाद म्यांमार पर चर्चा करने के लिए यह बैठक बुलाई जा सकती है।

म्यांमार के मुद्दे पर सुरक्षा परिषद में होगी चर्चा

संयुक्त राष्ट्र के एक राजनयिक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी।सूत्र के मुताबिक सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष ने म्यांमार के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सचिवालय को शुक्रवार सुबह एक बैठक आयोजित करने के लिए कहा है।

म्यांमार में सेना ने तख्तापलट कर मौजूदा सरकार को बर्खास्त कर दिया है और देश में एक फरवरी से एक वर्ष के लिए आपातकाल लागू करने की घोषणा की है। सेना के इस कदम के खिलाफ हजारों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

गौरतलब है कि म्यांमार में सेना ने तख्तापलट कर मौजूदा सरकार को बर्खास्त कर दिया है और देश में एक फरवरी से एक वर्ष के लिए आपातकाल लागू करने की घोषणा की है। सेना के इस कदम के खिलाफ हजारों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों और सेना के बीच हुई हिंसा में अब तक 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

म्यांमार की नेता आंग सान सू की समेत अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है। सेना ने उनकी पार्टी पर नवंबर में हुए चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *